इंटर कॉलेज पुरुष कबड्डी स्थगित
दरभंगा, सितम्बर 22 -- दरभंगा। लनामिवि में 22 से 24 सितंबर तक होने वाली इंटर कॉलेज पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय की मेजबानी में आयोजित होनी है। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने सोमवार को विवि के कुलसचिव को सूचना प्रेषित की है। इसमें कहा गया है कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान ओल्ड ब्वायज हास्टल, जीडी कॉलेज में होना है, लेकिन मैदान तैयार होने में 10 से 15 दिनों का समय लगेगा। अब प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय स्तर से नई तिथि की घोषणा पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.