मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। विवि स्पोर्ट्स काउंसिल ने सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों से आयोजन की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वार्षिक खेल कैलेंडर की तैयारी के मद्देनजर कॉलेजों से यह जानकारी मांगी जा रही है कि वे किन-किन खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के इच्छुक हैं। खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, शतरंज, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशु शामिल हैं। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।पत्र में कहा गया है कि कॉलेजों को अपने परिसर में उपलब्ध खेल मैदान, कोर्ट, उपकरण और अन्य सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.