खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के कोशी कॉलेज मैदान पर चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले एक पहले सेमीफाइनल मेें कोशी कॉलेज की टीम ने डीएसएम कॉलेज झाझा की टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। झाझा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसके बाद झाझा के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों की पारी खेली। जिसमें टीम की ओर से बल्लेबाज प्रियांशु ने शानदार 73 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी कोशी कॉलेज टीम के खिलाड़ियों ने पांच विकेट रहते जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कोशी कॉलेज की टीम फाइनल में पहंुच गई। कोशी कॉलेज की ओर से बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 51 रन बनाया। जिस पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच 13 दिसंबर को आरडी एं...