उन्नाव, जून 5 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली के नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कालेज के दो शिक्षकों के बीच मार पीट हो गई। जिसमे दोनों को चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्यामलाल इंटर कालेज में 8 से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। विद्यालय के सभी स्टाफ के साथ एसडीएम की बैठक होनी थी। लेकिन अचानक एसडीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। उसके बाद विद्यालय प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने स्टाफ के साथ बैठक किया। बैठक खत्म होने के बाद स्टाफ जाने लगा। तभी एसडीएम के आने की सूचना मिली। तब प्रधानाचार्य ने शिक्षक धर्मेश प्रताप सिंह से सभी को मोबाइल से वापस बुलाने को कहा। धर्मेश प्रताप ने बताया कि मैंने सोशल साइंस के टीचर ज्ञानेन्द्र सिंह को मोबाइल से वापस आने को कहा। थोड़ी देर बाद वह आए कहने लगे...