मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जांच में इंटर कॉलेज के अनुभव पर सहायक प्राध्यापक की नौकरी मिलने की बात सामने आई है। इंटर कॉलेज का अनुभव पत्र मान्य नहीं है। बीआरएबीयू के अलावा दूसरे विश्वविद्यालयों में भी गलत अनुभव प्रमाणपत्र पर सहायक प्राध्यापकों की तैनाती हुई है। ताजा मामले में गया के एक इंटर कॉलेज की डिग्री पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की बात समाने आ रही है। मामले की जांच अभी की जा रही है। विवि के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा का कहना है कि जो भी गड़बड़ी मिलेगी, उसपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बीआरएबीयू में अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। विवि सेवा आयोग ने बिना जांचे कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.