सीवान, दिसम्बर 16 -- भगवानपुर हाट, एसं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर सोमवार से प्रखंड के सभी हाई स्कूलों सह इंटर कॉलेजों में 11 वीं के बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। इसका आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट के परीक्षा प्रभारी शिक्षक राजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि स्कूल में कक्षा 11 में कुल 267 बच्चे हैं, जिनमें 240 बच्चे हीं परीक्षा में शामिल हुए हैं। बच्चों के लिए प्रश्नपत्र व कॉपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन प्रथम पाली में भौतिकी तथा दूसरी पाली में रसायन विज्ञान के साथ साथ राजनीतिक शास्त्र की भी परीक्षा आयोजित हुई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.