औरैया, मई 9 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में योग शिविर आयोजित किए गए। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में आयोजित शिविरों में छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों को योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग वैलनेस सेंटर एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ और योग सहायक उत्कर्ष सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन कराए। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।क्षेत्रीय यह भी पढ़ें- मातृ शक्ति के सम्मान में विशेष योग शिविर आयोजित आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने ...