इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ से शुरू होगी रोजगारपरक पढ़ाई
सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ रोजगारपरक एवं व्यवसायिक शिक्षा भी मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा नौ से व्यावसायिक शिक्षा संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चयनित विद्यालयों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से वोकेशनल ट्रेनरों की तैनाती की जाएगी। योजना के तहत जिले के चयनित इंटर कॉलेजों में विभिन्न ट्रेडों की पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक विद्यालय में निर्धारित ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षित वोकेशनल ट्रेनर विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों में कौशल विकास करना तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। यह भी पढ़ें- इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.