उरई, मई 4 -- कोंच। सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में इंटरमीडिएट परीक्षाफल में तहसील कोंच के सभी इंटर कॉलेज के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र/छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे पर खुशी छा गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधक अंकुर यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेडीसी बैंक उरई के सभापति व भाजपा केपूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू ,विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नीरज दुबे,नगर उपाध्यक्ष भाजपा मनीष नगरिया अनिल अग्रवाल, महामंत्री भाजपा राजेन्द्र दुबे एवम पूर्व महामंत्री बार संघ कोंच एडवोकेट दीपक मिश्रा मौजूद रहे। महाविद्यालय के डॉ सुनील मुदगिल, मनोज पटेल, अजय स्वर्णकार, नीरज सोनी,अनिल यादव, विकास, अखिलेश, मुकेश,आशुतोष पटे...