नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के रजौली प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (यू एमएस) भगवानपुर के 15 छात्रों का इंटर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड में विषय बदले जाने से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में संबंधित छात्रों की ओर से अधिकारियों को आवेदन दिए जाने के बाद भी अभी तक एडमिट कार्ड में सुधार नहीं किया गया है। इससे उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में परीक्षार्थी नवीन कुमार ने डीईओ को आवेदन देकर एडमिट कार्ड में सुधार की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि उन्हें इंटर कला की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिला है। रजिस्ट्रेशन कार्ड में सभी कुछ सही है, रजिस्ट्रेशन कार्ड में जो विषय अंकित है। उसी में परीक्षा देना चाहते हैं, पर विषय बदले जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर छात्र गौतम कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.