इंटर के तीनों संकाय में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया कमाल
नवादा, मार्च 24 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को इंटर का रिजल्ट इंटरनेट पर जारी कर दिया। इंटर के रिजल्ट में इस बार ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपना कमाल दिखाया है। इस बार तीनों संकाय साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में ग्रामीण प्रतिभाओं का कमाल देखने को मिला है। इस बार स्टेट टॉप फाइव में जिले के ग्रामीण परिवेश की दो बेटियों ने परचम लहराया है। इनमें साइंस स्ट्रीम में कौआकोल प्रखंड के नवाडीह गांव के निवासी सुधीर चौरसिया की बेटी सपना कुमारी ने इंटर की परीक्षा में 95.87 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉप फाइव में दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में पकरीबरावां निवासी व व्यवसायी धर्मेन्द्र कुमार की पुत्री श्रेया कुमारी ने बिहार स्टेट टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसने इंटर कॉमर्स की परीक्षा में 474 अंक लाकर इस मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.