इंटर के डमी एडमिट कार्ड में एक से सात नवंबर तक सुधार का मौका
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए एक से सात नवंबर तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में विद्यार्थी अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार करा सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान, विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए ऑनलाइन भरे गए सूचीकरण और परीक्षा आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी और शिक्षण संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.