मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर के टॉपर्स का बिहार बोर्ड की ओर से इंटरव्यू लिया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्कूलों से विभिन्न संकायों के संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड ने बुलाया था।इससे पहले बिहार बोर्ड की टीम जिले से 10 स्कूल-कॉलेज से टॉपर्स की प्रैक्टिकल की कॉपियां लेकर गई थी। इसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षार्थियों की कॉपियां थीं। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी टीम लेकर गई थी। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी ली गई थी। बोर्ड की ओर से भेजी गई सूची में दो इंटर कॉलेज हैं, बाकी के आठ सरकारी प्लस-2 स्कूल हैं। जिले के वाणिज्य इंटर कॉलेज से कॉमर्स के परीक्षार्थी की कॉपी ली गई थी। अजीजपुर प्लस-टू स्कूल से एक परीक्षार्थी की तीन प्रैक्टिकल की कॉपी ली गई थी। यहां से साइंस के ...