आरा, सितम्बर 7 -- -जख्मी छात्र कृष राज के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, धरपकड़ को चल रही छापेमारी -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप रविवार की शाम मारी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की शाम इंटर के छात्र को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

प्रतिवेदन जख्मी छात्र कृष राज के बयान पर अनाइठ बाजार मोहल्ला निवासी स्व. मुन्ना यादव के पुत्र पवन यादव और अनीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस आधार पर गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। उस क्रम में आरोपितों के घर से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि आरोपित पकड़ में नहीं आ सके।

घटना विवरण प्राथमिकी में कृष राज की ओर से कहा गया है कि गुरुवार की शाम वह अपने मोहल्ले...