प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ही इंटरमीडिएट के छात्र शांतनु दुबे की चाकू मारकर हत्या कर दी। शांतनु का मंगलवार सुबह हवेलिया नाले में शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार का हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झूंसी में इंटर के छात्र की हत्या, हवेलिया नाले में मिला शव मामले की जानकारी पुलिस के मुताबिक, पुरानी झूंसी कोहना निवासी तीर्थ पुरोहित दीपक दुबे का 17 वर्षीय पुत्र शांतनु दुबे सोमवार रात करीब सवा नौ बजे दोस्त उज्ज्वल सेनगुप्ता का फोन आने पर घर से स्कूटी लेकर निकला था। देर रात तक शांतनु के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज...