इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 11 और कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसका कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।एआई को पढ़ने के लिए कक्षा 11 और कक्षा 12 के छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है और 7 अप्रैल तक छात्र छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें 15 अप्रैल से एआई पढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्यों से कहा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का इसमें पंजीकरण कारण ताकि छात्र छात्राएं नई तकनीक एआई के बारे में समझ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.