हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण समापन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू होगी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस बार पांचों मूल्यांकन केंद्र पर कुल 2 लाख 37 हजार 228 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य को भी पूर्ण स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पादित कराने के लिए बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार कॉपियों का मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर बिजली और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सह परीक्षकों, प्रधान परीक्षकों और अन्य कर्मियों को समय से निर्धारित मूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.