बेगुसराय, जनवरी 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 देने जा रही परीक्षार्थियों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल इंटर की परीक्षा में 37 हजार 935 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के एडमिड कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बेगूसराय जिले में प्रायोगिक परीक्षा सामग्री ओमर बालिका इंटर स्कूल में उपलब्ध करा दी गई है। एचएम अपने प्रतिनिधि को भेजकर सात व आठ जनवरी को इसे प्राप्त कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। यह प्रवेश पत्र सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षा में ही मान्य होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.