पाकुड़, फरवरी 9 -- जिले भर के आठ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। सोमवार को इंटर की कला संकाय में सोसियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। वहीं विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं वाणिज्य संकाय में बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। जिले के कुल आठ केंद्रों में कुल 1527 में से 1519 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...