इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
गढ़वा, फरवरी 21 -- कांडी। प्रखंड में चल रहा इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हो गया। प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन कुल 947 परीक्षार्थी परीक्षा दी। शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा सेंटर पर संस्कृत व हिन्दी विषय के 491 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हुए। इंटर के कला संकाय में 463, वाणिज्य संकाय में दो और विज्ञान संकाय में 26 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उधर शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी सेंटर पर 456 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दंडाधिकारी के रूप में मोहम्मद शकील अंसारी व आशुतोष शर्मा के अलावा महिला दंडाधिकारी के रूप में माया कुमारी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.