सोनभद्र, फरवरी 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को दोनों पालियों में कराई गई। पहली पाली में कृषि और दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 284 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 4737 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4458 उपस्थित रहे, जबकि 284 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की कृषि विषय में पंजीकृत 76 परीक्षार्थियों में से 74 उपस्थित व दो अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा कुल सात केंद्रों पर कराई गई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की हुई परीक्षा में पंजीकृत 4661 में से 4384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 277 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई थी। सेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.