बेगुसराय, फरवरी 13 -- बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में ऐच्छिक पेपर की परीक्षा होने के साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। अंतिम दिन सात केन्द्रों पर कुल 77 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि पपरौर परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। एमजी हाई स्कूल बीहट, वैदेही वल्ल्भ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, माध्यमिक विद्यालय जैमरा, पपरौर के केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, सुरेन्द्र महाराज, आलोक कुमार, वेणुजा, निरंजन कुमार, दीपशिखा, कुंदन कुमार ने बताया कि उपरोक्त केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से होनी है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.