छपरा, फरवरी 5 -- छपरा हमारे संवाददाता।इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ गुरुवार को मारपीट की घटना सामने आई है। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।घायल छात्र भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ला निवासी पुतुल राय के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कुंदन नगरा क्षेत्र में इंटर की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जटुआ गांव के समीप पहले से घात लगाए बैठे 10 से 15 बाइक पर सवार करीब 20 से 25 युवकों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कुंदन को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और कुछ दूरी तक ले गए इसके बा...