जमुई, जनवरी 3 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि इस वर्ष 2 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाली बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 24668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। लड़कियों के लिए 16 केंद्र जबकि लड़कों के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। डीइओ दयाशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12105 छात्राएं तथा 12563 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। डीइओ दयाशंकर ने आगे बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय में 12443, कला संकाय में 12079 तथा कॉमर्स संकाय में 146 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। विज्ञानं संकाय में 4291 छात्राएं जबकि 8152 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। कला संकाय में 7766 छात्राएं तथा 4313 छात्र परीक्षा में बैठेंगे जबकि कॉमर्स में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.