फिरोजाबाद, नवम्बर 23 -- थाना खैरगढ़़ क्षेत्र में शनिवार की रात संदिग्ध हालातों में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह घर में अकेली थी। वह इंटर की छात्रा थी। फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दरगपुर निवासी खुशी उम्र 17 वर्ष पुत्री रामेश्वर दयाल ने अपने घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उसका पिता रामेश्वर अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में भाग लेने टूंडला गए हुए थे। पता चलते ही माता-पिता शादी छोड़कर घर पहुंचे। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। तभी परिजनों ने घटना की डायल 112 पर सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.