बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- खुर्जा नगर क्षेत्र में 12वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर आठ दिनों तक अलग अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिजनों का गंभीर आरोप है कि थाने और चौकी के कई चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने बदनामी का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटनाक्रम सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची ​पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी उसी कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ता है। आरोप है कि बीते 28 अगस्त को उक्त पड़ोसी छात्र किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस की लापरवाही ​मां का...