इंटर की छात्रा के लापता होने पर थाने में मामला दर्ज
गुमला, मई 2 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र के मलगो बरटोली निवासी इंटर की एक छात्रा के लापता होने को लेकर उसके पिता ने गांव के ही युवक राजेंद्र लोहरा के विरुद्ध भरनो थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार छात्रा घर से भरनो प्लस टू हाई स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व आरोपी युवक ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- छात्रा को अगवा करने के मामले में तीन नामजद उन्होंने युवक व उसके परिवार पर बेटी के अपहरण में संलिप्त होने तथा हत्या की आशंका जताई है। इधर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.