अररिया, मई 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि इंटर कॉलेज सहित प्लस टू स्कूलों में इंटमीडिएट में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची मंगलवार को जारी कर दी है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है। मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थी आवंटित शिक्षण संस्थानों में 12 मई तक नामांकन ले सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को नामांकन के लिए इंटिमेशन लेटर पोर्टल से डाउनलोड कर मार्क सीट, एचएलसी आदि के साथ आवंटित स्कूल व कॉलेजों में जाकर नामांकन कराना होगा। प्राचार्य ने बताया कि जिनका नाम प्रथम मेधा सूची में नहीं है, वे 12 तक नया विकल्प भर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इंटर नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रथम चयन सूची जारी, युवा इसमें विद्यार्थी नये स्कूलों या संकाय का चुनाव कर सकते ह...