गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में एआईएफएफ यूथ लीग मुकाबले में इंटर काशी ने जमशेदपुर की टीम सेल बोकारी को 3-2 से मात दी। मैच के पहले हाफ में इंटर काशी ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करते हुए 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में यमन ने दो और गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया, जबकि अंतिम क्षणों में सेल बोकारी ने दो गोल कर मुकाबला रोमांचक बना दिया। अंततः इंटर काशी ने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। मैच में युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीण अधिकारी अरविंद यादव, सर्वदेव यादव, नफीस अहमद, कमरूद्दीन, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद मोईन, फुटबॉल कोच संगिता यादव मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.