देवरिया, मार्च 9 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी प्रांत बिहार के एक इंटर कालेज में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने जालसाज के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है।सलेमपुर कोतवाली के ठाकुर गौरी के रहने वाले संदीप कुमार गौतम का आरोप है कि वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में भलुअनी थाना क्षेत्र के मरकड़ा की तरफ गए थे। इस बीच उनकी मुलाकात रामविलास प्रसाद से हुई। उसने संदीप कुमार को बिहार के एक इंटर कालेज में लिपिक की नौकरी दिलाने की बात 2023 में कही। साथ ही सात लाख रुपये लगने की भी बात बताई। यह अपने बहनोई व अन्य लोगों के कहने पर सात लाख रुपये दे दिए। उसी गांव के रहने वाले सुनील यादव ने भी अपने बेटे को नौकरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.