इंटर कालेज के सहायक अध्यापक का निधन, श्रद्धांजलि
बलिया, जून 25 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कॉलेज (नारायणगढ़) के सहायक अध्यापक तथा क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अभिषेक कुमार तिवारी का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वे इस समय बलिया शहर से सटे बांसडीहरोड थाना के सामने मझौली में मकान बनवाकर रह रहे थे। वे कुछ महीने से अस्वस्थ रहे थे। अंतिम संस्कार गुरुवार को बलिया शहर से ही महावीर घाट पर हुआ। अभिषेक नारायणगढ़ स्थित विद्यालय के प्रबन्धक रहे स्व. ओंकार नाथ तिवारी के भाई तथा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. स्वामीनाथ तिवारी के पुत्र थे। उनके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। उनके एक पुत्र व पुत्री है। निधन का समाचार मिलते ही विद्यालय कमेटी और अध्यापकों व कर्मचारियों की बैठक विद्यालय परिसर में हुई। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.