इंटर कालेज के छात्रों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सीवान, अप्रैल 23 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के को-ऑपरेटिव उच्च विद्यालय-सह-इंटर कालेज जगदीशपुर में 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी व वरीय शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कला एवं विज्ञान दोनों संकाय में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10वीं के टॉपर्स में गुड़िया खातून 421अंक, चांदनी खातून 405 अंक, अंजलि कुमारी 395 अंक तथा सेतु राज 369 अंक शामिल है। 12वीं की बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.