मुंगेर, मार्च 25 -- असरगंज, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा (कला संकाय) के परिणाम में असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाखंड की छात्रा गोरहो गांव निवासी मो. मंसूर खान एवं राजिया सुल्ताना की पुत्री शाहजहां प्रवीण ने जिले में कला की परीक्षा में 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही सभी विषयों में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किया है। शाहजहां प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। छात्रा ने बताया कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। उन्होंने परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की और प्रतिदिन 5 -6 घंटे सैल्फ अध्ययन करती थी। उनके पिता यूपी में मजदूरी का कार्य करते हैं। छात्रा के सफलता पर जिप सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.