जहानाबाद, मार्च 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। जहानाबाद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इंटर परीक्षा कला में बिहार टॉप करने वाली छात्रा निशु कुमारी को सम्मानित किया। सांसद उसके पैत्रिक गांव गया जिले के अतरी क्षेत्र के लोदीपुर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र की बच्चे बिहार टॉप की है। हमारे तरफ से शुभकामना है कि बेटी और भी मेहनत करें और बड़ी सफलता प्राप्त करें। बेटी को पढ़ने के लिए मैं हमेशा सहायता करने के लिए उपलब्ध हूं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। सभी लोगों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। बेटियों को पढ़ना आज के समय में बहुत जरूरी है। हम लोगों को बेटियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.