इंटर कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों की तैनाती
प्रयागराज, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा-2026 की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषद के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से 16 और 17 जुलाई को जिला मुख्यालय स्तर पर प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए नियुक्त परीक्षकों की सूची संबंधित जिलों को भेज दी गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी प्रायोगिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा कराने वाले परीक्षकों को पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियुक्त परीक्षकों को समय से कार्यमुक्त कर परीक्षा केंद्रों पर भेजें। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तीन केंद्रों पर होगी प्रयोगात्मक परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.