इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता में चिराग और कनक रहे अव्वल
मेरठ, मई 28 -- विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बागपत रोड स्थित 72 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इंटर कंपनी शूटिंग एवं टेंट पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि सीनियर डिवीजन में कैप्टन बाना सिंह कंपनी के कैडेट चिराग मित्तल और सीनियर विंग में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल कंपनी की कैडेट कनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर डिवीजन में राघव तथा जूनियर विंग में चारू बिष्ट विजेता रहे। टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में कैप्टन बाना सिंह कंपनी के कैडेट्स ने 8 मिनट 45 सेकंड में टेंट लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी स्टाफ व अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.