इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
अररिया, अक्टूबर 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक ओर मौका दिया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि जो विद्यार्थी इंटरमीडिएट और मैट्रिक का वार्षिक परीक्षा 2027 का फॉर्म किसी कारण से नहीं भर सके है वे 15 अक्टूबर तक फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। पहले 30 सितंबर तक वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित थी। बिहार बोर्ड द्वारा यह अंतिम मौका दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.