आरा, अप्रैल 5 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो के प्रोग्रेसिव ट्यूशन सेंटर की ओर से परीक्षाफल आने के बाद इंटर और मैट्रिक के छात्रों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पवन कुमार, लाइफ करियर कोचिंग सेंटर के संचालक चंदन प्रसाद और सरस्वती शिशु मंदिर अगिआंव बाजार के प्राचार्य लालबाबू सिंह मौजूद थे। स्वागत गान और सम्मान समारोह का संचालन प्रियांशु कुमारी और साक्षी कुमारी ने किया। ट्यूशन सेंटर के प्रबंध निदेशक सत्येन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय के अलावा शिक्षक प्रमोद तिवारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, ब्रजेश कुमार, आशु तिवारी, संजय मिश्रा और मनोज शर्मा ने छात्र - छात्राओं को बेहतर भविष्य की मंगलकामना की। ---- हाटपोखर गांव में चैता की धूम पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड की जितौरा जंगल महाल पंचायत के हाटपोखर गांव में रविवार को चैता का ...