वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। बीएचयू के कला संकाय में संचालित होने वाले पार्ट-टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 17 जून तक किए जा सकते हैं। इंटर पास करने वाले छात्र इसने प्रवेश ले सकते हैं। इसमें इंटरमीडिएट के अंकों पर आधारित मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। पार्ट टाइम डिप्लोमा इन ऑफिस मैनेजमेंट तथा पार्ट-टाइम डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट नामक दोनों कोर्स दो वर्षीय हैं। इनमें प्रवेश के साथ छात्र अन्य रेगुलर पाठ्यक्रमों में भी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...