सीवान, मार्च 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही सफल परीक्षार्थियों के घर में खुशी व उल्लास है। परिजन अपने बच्चों की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। जिले में इंटर परीक्षा में शहर से इतर ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय सानी बसंतपुर की छात्रा अमृता कुमारी 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त की है। किसान अवधेश सिंह की पुत्री अमृता कुमारी गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय सानी बसंतपुर से ही 409 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुई थीं। इंटरमीडियट परीक्ष में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली...