बलिया, फरवरी 25 -- बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 132 केंद्रों पर संचालित हो रही है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की एनसीसी व इंटर की कृषि विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि इंटर कृषि की परीक्षा में सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 109 संस्थागत तथा तीन व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। कहीं से कोई गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। दोनों पालियों में नकल के आरोप में भी किसी को नहीं पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.