हरदोई, जुलाई 19 -- हरदोई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्न एमबीबीएस छात्रों और नर्सिंग कर्मचारियों के बीच हुए विवाद की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। मामले की जांच के लिए गठित समिति बुधवार तक अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच समिति दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर विवाद में जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने बताया कि जांच समिति को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं और बुधवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जांच में जिस पक्ष की लापरवाही या ...