बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध होने के बाद मरीजों की संख्या तो जिला अस्पताल में बेशुमार हो गई, लेकिन यहां फार्मेसिस्ट स्वीकृत पदों के आधे से भी कम हैं। कमी के चलते यहां फार्मेसिस्टों को दोगुना काम करना पड़ रहा है। आलम यह है, सभी संबंधित सेवाएं प्रशिक्षु फार्मेसिस्टों के सहारे चल रही हैं। कुछ पुराने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके फार्मेसिस्टों की अवैतनिक सेवाएं भी ली जा रही हैं। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी का पद रिक्त पड़ा है। चीफ फार्मेसिस्ट के 6 पदों के सापेक्ष 3 ही पद भरे हुए हैं। इसके अलावा 3 फार्मेसिस्टों के पद के सापेक्ष दो ही कार्यरत हैं तथा रक्तकोष फार्मेसिस्ट का पद भी खाली है। इस प्रकार फार्मेसिस्ट संवर्ग के कुल 11 पदों के सापेक्ष मात्र 5 ही फार्मेसिस्ट कार्यरत है। डिप्लोमा फार्मे...