जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के साकची स्थित हॉस्टल से जल्द अवैध कब्जा हटेगा। प्राचार्य डॉ. दिवाकर हांसदा व अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने उपायुक्त और एसडीओ को हॉस्टल खाली कराने की मांग पर पत्र दिया है। उम्मीद है कि 17 नवंबर के बाद एमजीएम मेडिकल अस्पताल के साकची हॉस्टल से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। अस्पताल में सौ नए इंटर्न डॉक्टर आने वाले हैं। इससे उनके रहने की व्यवस्था अस्पताल को करनी है। जबकि एमजीएम के हॉस्टल में अस्पताल के बाहर प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टरों ने कब्जा कर रखा है। अब इंटर्न डॉक्टर के आने से पहले उन्हें हटाना जरूरी हो गया है। प्राचार्य ने बताया कि साकची हॉस्टल के कमरे खाली होने पर पीजी के छात्रों को भी अलॉट किया जाएगा, क्योंकि कॉलेज परिषद के हॉस्टल में अभी सौ छात्रों को रखने की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.