बरेली, अक्टूबर 6 -- आईवीआरआई में सोमवार को 150 से अधिक बीवीएससी एवं एएच विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विद्यार्थी संस्थान के माइलस्टोन/मुख्य परिसर क्षेत्र के पास एकत्र हुए और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लिखित एवं समयबद्ध समाधान की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि बीवीएससी एवं एएच की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप 12 माह की होती है, जबकि वर्तमान में तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड केवल छह माह के लिए दिया जाता है। उन्होंने पूरी 12 माह की इंटर्नशिप अवधि के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने की मांग की है। विद्यार्थियों ने बताया कि अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों में इंटर्नशिप भत्ते की राशि आईवीआरआई से अधिक है। यह भी पढ़ें- बीएयू में टूर पर ले जाने की मांग को लेकर 11 घंटे से...