इंटर्नशिप स्कीम के विभिन्न पहलुओं पर डाला प्रकाश
दुमका, अगस्त 28 -- एएन. कॉलेज दुमका में झारखंड सरकार की महत्वlकांक्षी एवं झारखंड कॉउन्सिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एन्ड इनोवेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एन्ड टेक्निकल एजुकेशन, झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम-2026-27 के सफल इंटर्न के लिए इंटर्नशिप कम्पलीशन सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में मेंटर डॉ. अमर नाथ सिंह एवं प्रो. प्रीतम प्रियेश ने इंटर्नशिप स्कीम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण नवाचार के दस्तावेजीकरण के दौरान संकलित उपयोगी सूचनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया l इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने सफल इंटर्न को बधाई के साथ-साथ सुनहरे भविष्य की शुभकामना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.