इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को दिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश
वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग के बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का 16 सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम 18 अगस्त से विभिन्न विद्यालयों में चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से अनुमोदित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु पूर्णकालिक शिक्षक की तरह विद्यालय में उपस्थित रहकर कक्षा शिक्षण और पाठ्य सहगामी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो.रमेशधर द्विवेदी के साथ ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज मीरापुर बसही का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 10 प्रशिक्षु कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न विषय पढ़ा रहे हैं। प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनकी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.