इंटर्नशिप भत्ता 4000 से बढ़ाकर 12000 रूपये प्रतिमाह किए जाने के आदेश जारी
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने पशुचिकित्सा विज्ञान के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4000 से बढ़ाकर 12000 रुपये प्रतिमाह किए जाने के आदेश सोमवार को जारी कर दिया। यह भत्ता उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा (दुवासू), आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में अध्ययनरत पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों को दिया जाएगा। पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों द्वारा पशु चिकित्सालयों, पॉलीक्लीनिक, रोग निदान प्रयोगशालाओं, राज्य चिड़ियाघरों एवं अन्य बाहरी प्रशिक्षणों में उपचार, टीकाकरण, रोग निगरानी, कृत्रिम गर्भाधान, रात्रिकालीन ड्यूटी/आपातकालीन स्थितियों सहित कठिन परिस्थितियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.