इंटर्नशिप नए कौशल खीखने का है मौका
दरभंगा, जून 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। इंटर्नशिप पेशेवर शिक्षण अनुभव है, जो छात्रों के अध्ययन क्षेत्र या करियर रुचि से संबंधित सार्थक व व्यावहारिक कार्य प्रदान करता है। इंटर्नशिप करियर की खोज और विकास करने तथा नए कौशल सीखने का अवसर देती है। डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के इंटर्नशिप प्रोग्राम के पूर्ण होने पर शनिवार को प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देते हुए एलएनएमयू की मानविकी संकायध्यक्ष सह पीजी अंग्रेजी विभागध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने ये बातें कही। प्रो. झा ने कहा कि यह नियोक्ता को कार्यस्थल में नए विचार और ऊर्जा लाने, प्रतिभा विकसित करने और भविष्य के पूर्णकालिक कर्मचारियों के लिए एक मजबूत आधार बनाने का अवसर प्रदान करती है। विवि के संस्कृत विभाग के सभागार में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रो. झा ने कहा कि इंटर्नशिप से इंटर्न को भी बहुत लाभ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.