पीलीभीत, अप्रैल 12 -- जिला पंचायत कार्यालय में एनजीओ इंटर्नशिप प्रशिक्षण के ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चयनित 10 छात्रों को उनके इंटर्नशिप के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने छात्रों से संवाद किया। उन्हें सामाजिक कार्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण, सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने इंटर्नशिप काल में गांव-गांव जाकर समाज की वास्तविक समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। एनजीओ प्रशिक्षण प्रतिभागी में सलोनी यादव, ऋषु अग्रवाल, रणतेज सिंह, अमनपाल सिंह, विशेष ...